फील्ड स्टाफ के लिए सेल्फ़ी और GPS वाला हाजिरी ऐप
टेक्नीशियन कहता है दस बजे पहुँच गया था, कस्टमर कहता है बारह बजे तक कोई नहीं आया। रजिस्टर से यह झगड़ा नहीं सुलझता। TeamShastra का हाजिरी ऐप चेक-इन के समय की लोकेशन और चाहें तो एक लाइव सेल्फ़ी सेव करता है, ताकि हाजिरी भरोसे पर नहीं, सबूत पर चले।
समस्या: हाजिरी पर रोज़ की बहस
ज़्यादातर सर्विस बिज़नेस में staff attendance या तो ऑफिस के रजिस्टर में लगती है या WhatsApp पर "पहुँच गया" लिखकर। कोई दोस्त से अपनी हाजिरी लगवा देता है, कोई घर से ही मैसेज भेज देता है। आप हर साइट पर खुद जाकर देख नहीं सकते।
फिर महीने के आखिर में आधे दिन और लेट आने पर बहस होती है। आपके पास कोई पक्का रिकॉर्ड नहीं होता, इसलिए या तो आप मान जाते हैं या कर्मचारी नाराज़ होता है। दोनों में नुकसान आपका ही है।
TeamShastra का हाजिरी ऐप कैसे मदद करता है
कर्मचारी होम स्क्रीन पर चेक-इन दबाता है। उसी पल की GPS लोकेशन सेव होती है। अगर आपने सेल्फ़ी का नियम चालू किया है, तो फ्रंट कैमरे से लाइव सेल्फ़ी लेनी पड़ती है; गैलरी की पुरानी फ़ोटो नहीं चलती।
आप ऑफिस लोकेशन जोड़कर दूरी तय कर सकते हैं, जैसे ऑफिस से 200 मीटर के अंदर ही चेक-इन हो। नेटवर्क न हो तो हाजिरी फोन में सेव रहती है और बाद में सिंक हो जाती है। मैनेजर टीम हाजिरी में देखता है कि आज कौन ड्यूटी पर है, कौन नहीं आया और कौन छुट्टी पर है। गलत एंट्री को मालिक ठीक कर सकता है, पर कारण लिखना पड़ता है और वह रिकॉर्ड में रहता है।
ऐप में कैसे करें
- कंपनी सेटिंग्स में तय करें कि GPS ज़रूरी है या नहीं, और सेल्फ़ी लेनी है या नहीं।
- चाहें तो ऑफिस लोकेशन और उसके आसपास की दूरी जोड़ें।
- कर्मचारी शिफ्ट शुरू होने पर होम स्क्रीन से चेक-इन करता है और जाते समय चेक-आउट।
- मैनेजर टीम हाजिरी खोलकर आज की पूरी लिस्ट देखता है।
- गलत पंच हो तो मालिक उसे ठीक करता है और कारण लिखता है।
किसके लिए है
उन मालिकों के लिए जिनकी टीम रोज़ अलग-अलग साइट पर जाती है: CCTV लगाने वाले, RO और AC सर्विस, सफ़ाई और हाउसकीपिंग की टीम, इलेक्ट्रिशियन। सोसाइटी के गेट पर पंच भूल जाने वाले टेक्नीशियन के लिए भी, क्योंकि बाद में मैनेजर कारण के साथ एंट्री जोड़ सकता है।
क्या नहीं करता
- पूरे दिन की लोकेशन ट्रैकिंग नहीं होती। लोकेशन सिर्फ़ पंच के समय सेव होती है।
- दीवार पर लगी फिंगरप्रिंट या फेस मशीन इससे नहीं जुड़ती।
सवाल-जवाब
मालिक और मैनेजर अक्सर यही पूछते हैं।
क्या ऐप मेरे टेक्नीशियन को पूरे दिन ट्रैक करेगा?
नहीं। लोकेशन सिर्फ़ चेक-इन, चेक-आउट, जॉब शुरू करने और जॉब की फ़ोटो डालने के समय सेव होती है। बीच में कोई ट्रैकिंग नहीं चलती। ज़्यादातर टेक्नीशियन इसी वजह से ऐप को आराम से अपना लेते हैं, क्योंकि उन्हें लगता नहीं कि कोई उनके पीछे पड़ा है।
कोई पुरानी फ़ोटो से सेल्फ़ी लगा दे तो?
सेल्फ़ी का नियम चालू होने पर ऐप सीधे फ्रंट कैमरा खोलता है। गैलरी से फ़ोटो चुनने का विकल्प नहीं आता। इसलिए हाजिरी लगाते समय कर्मचारी को उसी समय अपनी फ़ोटो लेनी पड़ती है।
ऑफिस के बाहर से चेक-इन रोक सकते हैं?
हाँ। ऑफिस लोकेशन में अपने एक या ज़्यादा ऑफिस का पिन और दूरी डालिए। उस दायरे से बाहर चेक-इन नहीं होगा। जिनका काम सीधे साइट से शुरू होता है, उनके लिए यह नियम बंद रखिए और सिर्फ़ GPS ज़रूरी कीजिए।
हाजिरी से सैलरी कैसे जुड़ती है?
महीना चुनते ही पेरोल में हर कर्मचारी के पूरे दिन, आधे दिन, छुट्टी और वीकली ऑफ़ दिख जाते हैं। वहीं से वेतन का हिसाब बनता है। रजिस्टर से गिनकर अलग से Excel में डालने की ज़रूरत नहीं पड़ती।
टेक्नीशियन पंच करना भूल जाए तो क्या करें?
मैनेजर या मालिक उस दिन की एंट्री बाद में जोड़ सकता है या गलत समय ठीक कर सकता है। हर बदलाव के साथ कारण लिखना पड़ता है, जैसे "सोसाइटी गेट पर नेटवर्क नहीं था"। यह कारण रिकॉर्ड में रहता है, ताकि बाद में किसी को शक न हो।
हिंदी में और पढ़ें
सैलरी हिसाबएडवांस और पे-स्लिपफील्ड खर्चहिंदी होमकीमत (English)